गाज़ीपुर: रक्षाबंधन पर बच्चों के बीच पहुंचे SOG प्रभारी, मिठाई-टॉफी बांटकर साझा की खुशियां
गाज़ीपुर (Ghazipur) में रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। गाज़ीपुर एसओजी (SOG) प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह (Shailendra Pratap Singh) ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई…
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से पुलिस अभिरक्षा में हिस्ट्रीशीटर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
गाज़ीपुर (Ghazipur) में शनिवार तड़के राजकीय मेडिकल कॉलेज से पुलिस अभिरक्षा में भर्ती हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी के फरार होने की घटना सामने आई है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में…
गाजीपुर: जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी को दी गई नई जिम्मेदारी!
गाजीपुर (Ghazipur) में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से गुरुवार देर रात जारी आदेश संख्या NR 251/500 के तहत 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल…
गाजीपुर वार्ड 22 में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
गाज़ीपुर (Ghazipur) शहर के जुड़न शहीद मोहल्ले स्थित वार्ड नंबर 22 में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी सामने आई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मोहल्ले में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण कई स्थानों पर कूड़े का अंबार लगा…
गाजीपुर: रक्षाबंधन पर छात्राओं के चेहरे खिले, वितरित की गईं राखियां
गाजीपुर (Ghazipur) के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेमस पूर्वांचल विकास संस्था (Famous Purvanchal Vikas Sanstha) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 200 छात्राओं को…
गाजीपुर कोर्ट परिसर में सुरक्षा का मॉक ड्रिल, पुलिस और सुरक्षा टीमों ने परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
गाजीपुर (Ghazipur) में न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस ने व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस अभ्यास प्रक्रिया में पुलिस, पीएसी, एलआईयू, अग्निशमन विभाग, डॉग स्क्वॉड, एंटी सैबोटॉज चेक टीम और…
गाजीपुर में 100 साल पुरानी श्रावणी काली पूजा संपन्न, आस्था में जुटे ग्रामीण
गाजीपुर सदर ब्लॉक के मोहनपुरवा ग्राम में वर्षों से चली आ रही श्रावणी काली पूजा इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पूजा के अवसर पर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें गांव…
गाजीपुर: प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में उल्लासपूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन
गाजीपुर (Ghazipur) के विकास खंड मरदह स्थित प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा (Upasana Rani Verma) के निर्देश के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक…
गाज़ीपुर में मां पर दो बेटों की हत्या का आरोप, बंद कमरे में मिले शव
गाजीपुर (Ghazipur) के खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बंद कमरे में दो सगे भाइयों के शव लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की बात…
गाज़ीपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, नात-ए-रसूल से गूंज उठा पूरा शहर
गाजीपुर (Ghazipur) के मोहल्ला जुडन शाहिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर की तमाम अंजुमनों के साथ-साथ बैरूनी अंजुमनों ने भी शिरकत की और पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की शान में…
गाजीपुर: दिलदारनगर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद-ए-मिलादुन्नबी, निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। कमसार-ओ-बार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस्लामिक झंडे और बैनर लेकर…
गाजीपुर: जमानिया में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
जमानिया (Zamania)। गाजीपुर (Ghazipur) जनपद के जमानिया कस्बे में ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में छोटे-बड़े सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। जुलूस…