रिपोर्ट: हसीन अंसारी
Ghazipur: गाजीपुर के मुहम्मदाबाद सीट से पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने हाईकोर्ट द्वारा अब्बास अंसारी की सजा पर रोक लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत है और न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
शिबगतुल्लाह ने आरोप लगाया कि लोअर कोर्ट में स्पेशल जज लाकर सजा करवाई गई। उन्होंने कहा कि वे सभी बेकसूर हैं और उन्हें विश्वास था कि उन्हें न्याय मिलेगा। उनका मानना है कि न्यायालय के इस फैसले के बाद अब्बास की सदस्यता भी बहाल होगी।
उमर अंसारी की फर्जी हस्ताक्षर मामले में गिरफ्तारी पर भी शिबगतुल्लाह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी एक्सपर्ट से राय नहीं ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उमर को बिना सबूत के आरोपी बनाया गया और जेल में डाल दिया गया।
शिबगतुल्लाह ने दावा किया कि जेल में उमर के साथ बड़े अपराधियों से भी ज्यादा बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वकील उमर की बेगुनाही का सबूत देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उमर को जल्द ही जमानत मिल जाएगी।