जमानिया नगर की जमीयत उलेमा हिन्द यूनिट इकाई का हुआ गठन…


रिपोर्ट: हसीन अंसारी


Ghazipur: ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया यूनिट का जमीयत उलेमा हिन्द ने गठन किया है। जिला सचिव मौलाना अनस हबीब क़ासमी ने कहा कि जमीयत उलेमा हिन्द देश का बहुत पुराना तंज़ीम है। इस संगठन के 106 वर्ष पुरे हो गए यह संगठन देश के आज़ादी में महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर देश जान की कुर्बानी देकर देश को हिंदुस्तान के लिए अंग्रेजों के सामने घुटने नही टेके।

आज़ादी के आंदोलन में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का बहुत बड़ा योगदान रहा। यह संगठन महात्मा गांधी और कांग्रेस के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुआ। इसने पाकिस्तान बनाने के विचार का विरोध किया और कहा कि भारत सभी धर्मों का साझा मुल्क है।


वर्तमान कार्य:

शिक्षा, राहत कार्य, कानूनी सहायता, और सामाजिक सुधारों पर काम हुआ है और अदालतों में मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए याचिकाएं दाखिल करना।
आपदा और दंगे जैसी परिस्थितियों में राहत एवं पुनर्वास का कार्य। उन्होंने कहा कि उर्दू अरबी के साथ अंग्रेजी, गणित, विज्ञान कंप्यूटर और आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।

जमीयत उलेमा हिन्द यूनिट जमानिया का इंतेख़ाब।
मौलाना अनस हबीब कासमी जिला सचिव के मौजूदगी में जमानिया यूनिट का चुनाव हुआ। मदरसा सबिलुरर्शाद जमानिया सदर–हाफिज ग़ुलाम जिलानी, नायब सदर क़ुतुबुद्दीन अंसारी,सचिव कारी नेहाल अख़्तर, नायब सचिव हयात वारिश खान, खजांची ज़फ़र इमाम मौजूद रहे।


सदस्य।  हाफिज परवेज़, अबरार अंसारी, मोहम्मद इकराम हशमत अली खान उर्फ राजू, वलीउल्लाह अंसारी, अरशद जावेद ,पूर्व प्रधान नसीम खान,शौकत अली, इंजीनियर सैफ नूर, जलील सहातुल, गुलबशर आशिम खान उर्फ सोनू,ज़फर इक़बाल,इसराई अंसारी, हाफिज मोहम्मद तौकीर आलम

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading