
संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
आजमगढ़। हिंदु युवा वाहिनी के अजमतगढ़ ब्लाक इकाई की बैठक सोमवार को कटैचा स्थित गौर ब्रह्म बाबा मंदिर में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया।
मुख्य अतिथि हियुवा जिला संयोजक विनोद सोनकर ने कहा कि हियुवा एक ऐसा मंच है जहां हिंदु विचारधारा और उनके हितों की रक्षा की कार्ययोजना तैयार किया जाता है। उसे योजनाबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदू समाज को बंटाने के लिए कई तरह के हथकंडे आजमाए जा रहे हैं, ऐसे में हियुवा की आवश्यकता है। जिला इकाई सभी ब्लाक में बैठक कर संगठन की मजबूती और अपने एंजेडे को बढ़ाने के प्रयास में लगी है। उन्होंने कार्यर्क्ताओं से पूरी तन्मयता के साथ अपने ब्लाक में लोगों को संगठन से जोड़कर मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष डा सदानंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को हियुवा में जोड़ें और मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभायें। अंत में सतीश श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता मंहत विवेक मिश्रा व संचालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिह, पवन सिंह, राजवंत सिंह, विकास सिंह, सौरभ पांडेय, अभिमन्यु प्रजापति, संदीप मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश चौहान, सूरज तिवारी, रिदभ मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, डा. हरिकेश मिश्र, अजीत मिश्र, रौनक मिश्र, विनीत मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, बलवीर मिश्रा, रणधीर मिश्र, शिवम प्रजापति, आदित्य मिश्रा, श्याम मिश्र, अभिषेक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।