हीरापट्टी पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत के प्रयास से रोशनी से हुआ जगमगमुहल्ले के लोगों ने समस्याओं से कराया अवगत
आजमगढ़। शहर का हीरापट्टी मुहल्ला पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी के देख-रेख मेें इस मुहल्ले में समुचित स्थाई प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान प्रणीत श्रीवास्तव ने सभासदप्रतिनिधि दिनेश विश्वकर्मा के साथ हीरापट्टी मुहल्लों के लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने कुछ स्थानों पर कचरा जमा होने की बात कही।
पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा कुछ लोगों ने मुहल्लों की गलियों की क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मत कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि वह उनकी इस समस्या से भली-भांति अवगत हैं और उनकी इस समस्या के समाधान के लिए लगतार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उनकी समस्याओं के मद्देनजर शासन से धन की मांग भी किया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बजट आवंटित होता जाएगा, कार्य होते जाएंगे। इस दौरान सुव्यवस्थित सफाई व्यवस्था के लिये लोगों ने पालिका प्रशासन का आभार प्रकट किया ।इसके साथ ही इस मुहल्ले के गरीब बस्ती के तमाम लोगों ने पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि से अपने निजी दुःख दर्द को भी साझा किया। कई लोगों ने पालिका प्रशासन से इतर हटकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अपने समस्या बताई। उन्होंने लोगों को उनके कार्य से संबंधित अधिकारी के नाम लिखा प्रार्थना पत्र मांगा और कहा कि वह संबंधित अधिकारी से मिलकर या लखनऊ जाकर उनकी समस्याओं का निदान कराने का हर संभव प्रयत्न करेंगे। कई गरीबों ने अपने बच्चोें की शिक्षा व बेटियों के ब्याह के आ रही अपनी समस्यायें सामने रखी तो कईयों ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों की बीमारी की बात कही। उन्होंने आश्वासन देते हुये कहाकि वह उनके परिवार के सदस्य हैं और एक परिवार का सदस्य अपने परिवार के दुख दर्द को दूर करने के लिये जितना कुछ कर सकता है वह उसे अधिक करने का प्रयास करेंगे।

Related
Related Post
- May 21, 2026
- by News Desk
- 0
- 11:01 am
अलीगढ़ में बस वर्कशॉप में भीषण आग से मचा हड़कंप
अलीगढ़ (Aligarh) के गभाना थाना क्षेत्र में स्थित भाकरी (Bhakari) NH-91 पर उस समय अफरा-तफरी…
- November 19, 2025
- by News Desk
- 0
- 11:56 am