अखिलेश यादव ने किया हनुमानजी व ज्योतिष विद्या का अपमान, माफी मांगें : ब्रजेश पाठक



Lucknow: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भगवान हनुमानजी, भारतीय ज्योतिष विद्या और सनातन परंपराओं का अपमान किया है। उनके इस बयान से हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है, जिसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय ज्योतिषीय गणनाओं और वैदिक खगोलशास्त्र की सराहना करता है। यहां तक कि नासा तक हमारी परंपराओं को वैज्ञानिक मानता है। लेकिन अखिलेश यादव इसे अंधविश्वास बताकर भारतीय संस्कृति का उपहास कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से राम मंदिर निर्माण का विरोध करती रही है और अब जब देश राममंदिर व हनुमानजी की भक्ति में लीन है, तब भी अखिलेश यादव अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जिस बुलडोज़र पर तंज कसते हैं, वह अपराधियों और माफियाओं की नींद उड़ाने का प्रतीक बन चुका है। वास्तव में अखिलेश यादव की परेशानी इसीलिए है क्योंकि बुलडोज़र उनके माफिया मित्रों पर चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय ही सबसे बड़ा शिक्षा और नकल माफिया पनपा था।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि गायत्री प्रजापति और आज़म खान जैसे अपराधियों की पैरवी करने वाले अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। महाकुंभ और किसानों पर की गई उनकी टिप्पणियों को भी उप मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अखिलेश यादव केवल अपराधियों का बचाव और भारतीय संस्कृति का अपमान करना जानते हैं। जनता इस मानसिकता को देख रही है और चुनाव में करारा जवाब देगी।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading