पुलिस दल पर लुटेरों ने किया फायर- बाल बाल बची पुलिस।

संवाददाता विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के थाना में,पुलिस दल पर लुटेरों ने किया फायर- बाल बाल बची पुलिस।मालूम हो कि पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली।जब मुखबिर ने बुधवार को रात डेढ़ बजे यह सूचना दिया कि अमिहित नहर पुलिया के पास कुछ शातिर लुटेरे एक डकैती की योजना बना रहे हैं। जिसपर सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्री विनय प्रकाश सिंह व अपने अधीनस्थ एस आई अवधनाथ यादव प्रकाश राय एवं थानागद्दी चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गयें।पुलिस दल को देखते ही बदमाशो ने पुलिस दल पर फायर कर भागना चाहा कि पुलिस ने घेराबंदी करके तीन शातिर लुटेरे बदमाशो को धर दबोचा,जब कि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए।सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े बदमाश बालेन्द्र यादव निवासी ग्राम अमरौना थाना चंदवक, गोरख यादव निवासी देवकली थाना केराकत, संजय पटेल ग्राम पूरा रघुनाथपुर थाना फ़ूलपुर वाराणसी के पास से दो तमंचा तीन जिन्दा व तीन खाली कारतूस तथा एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। सीओ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बालेन्द्र यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे व गोरख यादव के खिलाफ 17 मुकदमे एवं संजय पटेल के खिलाफ 6 मुकदमे संगीन दर्ज हैं । फरार अभियुक्त अखिलेश यादव ग्राम महादेवा केराकत के विरुद्ध 5 मुकदमे दर्ज हैं । जब कि दो फरार अज्ञात अभियुक्तों के बारे में जानकारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading