वृद्ध किसान को पेट्रोल छिड़क कर जलाया,हालत नाजुक, एसपी ग्रामीण ने किया मुआयना
संवादाता: विश्वजीत कुमार
चौबेपुर (वाराणसी)। चिरईगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत छितौना में बीती रात पाही पर सो रहे राजेन्द्र यादव ( 62 वर्ष ) के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। जानकारी के अनुसार किसान मड़हे से बाहर सोया था।आरोप है कि आरोपियों ने ईख के डंठल को मशाल बनाकर पेट्रोल छिड़ककर चारपाई के नीचे प्लाटिक इकट्ठा कर आग लगाने के बाद फरार हो गये। कुछ दूर पर सोई उनकी पत्नी शांति देवी आग का गोला बने पति को देखकर शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाते हुए आशापुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार वास्ते दाखिल कराया जहां हालत नाजुक होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिये रेफर किया गया।
परिजनों का कहना है कि ट्रामा सेंटर से जवाब मिलने पर मडुंआडीह के पास एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पुत्र इंद्रेश उर्फ सोनल के द्वारा थाना चौबेपुर में मनीष यादव 28 वर्ष) पुत्र दिनेश सहित दो अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मनीष यादव पुत्र दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।और अन्य आरोपियो को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।घटना स्थल पर मार्तंड प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आशुतोष कुमार सिंह सीओ, पिंडरा, संजय त्रिपाठी थानाध्यक्ष चौबेपुर, अंशुमान सिंह चौकी इंचार्ज जाल्हूपुर अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।