शान्ति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण के साथ पर्व मनाने पर बल।

संवाददाता: विकास पठाक

जौनपुर। केराकत थाना में,शान्ति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण के साथ पर्व मनाने पर बल।मालूम हो कि उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह खी उपस्थिति में बुधवार को सायंकाल शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में दुर्गा पूजा ,रामलीला व विजया दशमी के पर्व को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिया । उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक ने बताया मूर्तियो की स्थापना, पूजनोत्सव , रामलीला व विजया दशमी का पर्व शासन प्रशासन द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन के अनुसार ही हो सकेंगे। सरकारी भूमि व सार्वजानिक स्थानों चौराहे व सड़क पर मूर्ति रखने की इजाजत नहीं दी जायेगी । बगैर अनुमति के मूर्ति नहीं रखी जा सकेगी। डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग गोले के प्रयोग के साथ पालन करना पड़े। सीओ सुशील कुमार सिंह ने कानून व शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। इस अवसर पर एस डीओ विद्युत रमेश वैश्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार , डा0 सैय्यद अहमद मुज्तबा, डा0 बहादुर अली खान , शिव प्रसाद श्रीवास्तव, साहब लाल साहू, रमाशंकर यादव, हाजी मोहर्रम अली आदि उपस्थित रहे। अंत में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading