बिरनो पुलिस ने 3 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद गाजीपुर के निर्देशन में दिनांक 21.12.20 को थाना बिरनो पुलिस अभियुक्तगण 1.आदित्य उर्फ त्रिभुवन उर्फ अरविन्द यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव 2.अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव 3.अमित यादव उर्फ डब्बू पुत्र विजय यादव समस्त नि0गण ग्राम मधुबन थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 205/20 से सम्बंधित चोरी की गई मोटर पम्प बरामद किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही पर चोरी के मोटर पम्प तथा 04 अदद सोलर प्लेट को ग्राम मधुबन स्थित राजकीय स्कूल के पास मगई नदी के किनारे झाडियों से बरामद कराया गया है जो चोरी करने के पश्चात बेचने के लिए छिपाकर रखा गया था अभियुक्तगण की गिरफ्तारी मुखबीर की सूचना पर नियांव पुलिया के पास मोहम्मदपुर परवा मोड़ से समय करीब 21.30 बजे की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो द्वारा मोटर पम्प व सोलर प्लेट को चोरी करने तथा बेचने तथा इस्तेमाल करने एवं बेचने से जो भी रुपया प्राप्त होता था खुदका खर्च चलाने की बात बतायी गई है ।

गिरफ्तार अभियुक्तः- 1.आदित्य उर्फ त्रिभुवन उर्फ अरविन्द यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव
2.अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव
3.अमित यादव उर्फ डब्बू पुत्र विजय यादव
समस्त नि0गण ग्राम मधुबन थाना बिरनो जनपद गाजीपुर

अपराधिक इतिहास- 1.आदित्य उर्फ त्रिभुवन उर्फ अरविन्द यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव सम्बंधित 1.मु0अ0स0 205/20 धारा 380/411 भा0द0वि0 व 2.मु0अ0स0 206/20 धारा 411/413/411 भा0द0वि0

अपराधिक इतिहास 2.अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सम्बंधित 1.मु0अ0स0 205/20 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0स0 206/20 धारा 411/413/411 भा0द0वि0
अपराधिक इतिहास 3.अमित यादव उर्फ डब्बू पुत्र विजय यादव सम्बंधित 1.मु0अ0स0 205/20 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0स0 206/20 धारा 411/413/411 भा0द0वि0 ।

घटना स्थान- नियांव पुलिया मोहम्मदपुर परवा मोड़ के पास समय 21.30 बजे

बरामदगी का विवरणः-अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अदद मोटर पम्प व 04 अदद सोलर प्लेट
मु0अ0सं0-205/2020 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना बिरनो,गाजीपुर
मु0अ0स0 -206/20 धारा 411/413/414 भा0द0वि0 थाना बिरनो गाजीपुर

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-
1.SO शशीचन्द चौधरी
2.उ0नि0 चन्द्रशंकर मिश्र
3.का0 धर्मेन्द्र कुमार
4.का0 विजय कुमार
5.का0 धनेश कुमार
6.का0अजय प्रसाद
7.का0रियाज अहमद

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading