किसान आंदोलन से भयभीत है सरकार- सुनील राम

चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे– डॉक्टर जनक कुशवाहा
किसान आंदोलन से भयभीत है सरकार– सुनील राम
गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजीपुर रेलवे स्टेशन से कांग्रेस नेताओं ने थाली और ताली बजाते हुए बीजेपी विधायक मोहम्मदाबाद अलका राय जी के आवास को घेरने के लिए निकल पड़े परंतु पुलिस की घेराबंदी करते हुए उन्हें बीच में ही रोक दिया कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय पर ही बैठ गए जिस को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और आज किसान जिस राह पर खड़ा है इसे देखकर उनकी आत्मा भी रो पड़ी होगी केंद्र की सरकार किसानों का मान मर्दन करना चाहती है किसानों को आतंकवादी जैसे शब्दों से नवाजा जा रहा है यह सरकार के लिए शर्म की बात है किसानों का आंदोलन को पूरा देश समर्थ दे रहा है परंतु सरकार अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा करके दूसरा किसान बनाकर उसे बिल के समर्थन में पेश करने की कोशिश कर रही है परंतु अन्नदाता ओं के आंदोलन के सामने उनकी कोई भी रणनीति नहीं टिक पाएगी जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि किसान आंदोलन से सरकार भयभीत हो गई है वह तरह-तरह के हथकंडे अपना कर आंदोलन को असफल करने की कोशिश कर रही है परन्तु किसान अपनी हक के लिए जान देने पर आतुर है और जब तक यह तीनों बिल वापस नहीं होता है तब तक किसान आंदोलन चलता रहेगा हम पूरे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसान के पक्ष में खड़े रहेंगे चाहे प्रशासन हमारे ऊपर कितना भी मुकदमा ठोक दे हम उसे डरने वाले नहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय जी जिला उपाध्यक्ष मनसूर संटू जैदी राजीव कुमार सिंह लाल साहब यादव महिला जिला अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी देवेंद्र सिंह पति बिंद राजेंद्र भारती झुन्ना शर्मा राहुल कुशवाहा राघवेंद्र कुमार राजेश गुप्ता दिव्यांशु पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading