यूपीपीसीएस में 31वां रैंक पाकर एसडीएम बने प्रिंस कुमार को क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल में सम्मानित किया गया
दिलदारनगर। शनिवार को क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल में अपने पूर्व की छात्र प्रिंस यादव का सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान यूपीपीसीएस में 31वां रैंक पाकर एसडीएम बने प्रिंस कुमार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा प्रिंस को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के छात्र एवं एसडीएम बने दिलदारनगर खजूरी के प्रिंस कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। विद्यालय के प्रबंधक हसनैन खान एवं प्रिंसिपल अब्दुल कलाम खान व इफ्तेखार खान के द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण करते हुए एवं बुके भेंट कर अपने पूर्व के छात्र एसडीएम प्रिंस कुमार को बधाई दी व सम्मानित किया।
प्रिंस ने अपने उद्बोधन में कहाकि जिस विद्यालय से आप पढ़े हो उस विद्यालय मे आपको सम्मानित किया जाए। सच में यह बहुत ही भावुक पल है। जिसे कभी भी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने कहाकि हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित होना बहुत ही जरूरी है। हमें अपने गोल को निर्धारित करना होगा एवं उसको पाने के लिए सही दिशा में मेहनत भी करनी होगी। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र- छात्राओं को भी परीक्षा में सर्वाधिक नंबर लाने के पीछे नहीं बल्कि विषय को समझ कर उसके प्रश्नों के सही उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। कहाकि प्रश्नों के सही उत्तर देकर ही हम सर्वाधिक अंक पा सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा उन्होंने सेल्फी भी ली।
इस मौके पर अब्दुल कलाम खान, हसनैन खान, इफ्तेखार खान, अकबर खान, मंजूर खान प्रधान, रणजीत यादव, कमला देवी, औरंगजेब खान, दरक्सा खातून, फैयाज खान, साकिब, मुनीब, संतोष गुप्ता, त्रिभुवन गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा, नुरसबा खातून, मिस्बाह खान मोनू, नसीम रजा खान, रवि यादव, राजू खान, कलामुद्दीन खान आदि लोग मौजूद रहे।