मुहम्मदाबाद। गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हुआ है। बुधवार को पहले दिन ट्रेन का ठहराव होने पर लोगों ने चालक का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
लंबे समय से लोगों की मांग थी कि गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित हो। बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर 12231 अप बरौनी गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा है। पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शाम 5:05 बजे जब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकी तो लोगों ने ट्रेन के चालक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विरेंद्र राय, पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय, कृपाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

