प्रशांत भूषण पर 1 रूपये का जुर्माना, न देने पर जेल
ब्यूरो डेस्क | सुप्रीम कोर्ट के अवमानना केस में प्रशांत भूषण को सजा सुना दी गई है. आपको बता दें प्रशांत भूषण ने अवमानना मामले में कहा था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और वो अपनी बातों पर कायम हैं. प्रशांत भूषण के इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्व संज्ञान लिया था.
न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण पर 1 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने की स्थिति में उनकी प्रैक्टिस पर 3 साल के लिए रोक लगाई जाएगी और 3 महीने की जेल होगी।