पीएम मोदी के “मन की बात” को 5 लाख डिसलाइक,क्या जनता ने दिखाया गुस्सा?
ब्यूरो डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. हर महीने ‘मन की बात’ करते हैं. वो 30 से 31 मिनट के अंदर बोलने की कोशिश करते हैं. लेकिन लगता है कि इस बार पीएम के मन की बात, ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आई. तभी तो इस कार्यक्रम को इस बार नापसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा हो गई. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP), PMO इंडिया और नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में 29 अगस्त को ‘मन की बात’ का जो वीडियो डला, उनमें Dislike की संख्या Like से कहीं ज्यादा है.
BJP के यूट्यूब चैनल में अपलोड हुए ‘मन की बात’ शो को अब तक करीब 5 लाख लोग डिसलाइक कर चुके हैं. इसे लाइक करने वाले लोगों की संख्या करीब 74 हज़ार है.
सवाल ये है कि क्या जनता ने इसपर अपना गुस्सा निकला है, क्योंकि लोगों द्वारा किये गये कमेंट्स से ऐसा ही लगता है. कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर गुस्सा निकला है, खास तौर से NEET और JEE की परीक्षाओं को लेकर. निचे विडियो है खुद देख लें…………