JEE व NEET परीक्षा के विरोध पर पुलिस का जमकर लाठी चार्ज
ब्यूरो डेस्क | सितम्बर महीने में होने वाली NEET और JEE परीक्षाओं का विरोध अब और तेज हो गया है. एक तरफ जहाँ तरह तरह के छात्र विंग इन परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं तो वहीँ सरकार ने स्पष्ट किया है की परीक्षाएं होंगी.
इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी के छात्र विंग द्वारा लखनऊ में प्रदर्शन किया जा रहा था तो पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. आप विदों यहाँ देख सकते हैं
https://twitter.com/AHindinews/status/1300329673545654272?s=20
डीसीपी सेन्ट्रल, सोमेन वर्मा ने कहा कि “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि धारा 144 लागू है इसका उल्लंघन न करें लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, वर्तमान में स्थिति सामान्य है.”