ये बिमारी (कोविड-19) किसी का चेहरा, जाति या धर्म नहीं देखती : सीएम योगी

ब्यूरो डेस्क | मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा से आये छात्रों से विडियो कांस्फ्रेसिंग के जरिये बात किया. उन्होंने कहा कि “ये बिमारी (कोविड-19) किसी का चेहरा, जाति या धर्म नहीं देखती, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी. जहां भी लापरवाही बरती वहां संक्रमण उतनी ही तेजी से फैला है, 200 से ज्यादा देश वर्तमान में कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, दुनिया की वे ताकतें जो अपने आप को सर्वशक्तिमान मानते थे, उनकी स्थिति आप देख सकते हैं, मै धन्यवाद देता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जिन्होंने 135 करोड़ लोगों की भलाई के लिए समय पर कदम उठाए, देश में मार्च प्रथम सप्ताह में ही अलर्ट जारी हो गया था, इसी के कारण भारत इस महामारी की चपेट में आने से बचा है.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading