चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार; अलर्ट घोषित
चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। इस दौरान कई जिलों में बेमौसम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
28 अक्टूबर को इन जिलों में येलो अलर्ट:
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोनभद्र (Sonbhadra), मिर्जापुर (Mirzapur), चंदौली (Chandauli), वाराणसी (Varanasi), भदोही (Bhadohi), गाजीपुर (Ghazipur) और बलिया (Ballia) में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
29 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी:
29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चित्रकूट (Chitrakoot), कौशाम्बी (Kaushambi), प्रयागराज (Prayagraj), फतेहपुर (Fatehpur), प्रतापगढ़ (Pratapgarh), रायबरेली (Raebareli), अमेठी (Amethi) और सुल्तानपुर (Sultanpur) सहित कई क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।
30 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश के आसार:
30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के साथ बरेली (Bareilly), पीलीभीत (Pilibhit) और शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट:
जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, सोनभद्र, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर (Jaunpur) सहित आसपास के क्षेत्रों में अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बांदा (Banda), फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ (Azamgarh), मऊ (Mau), बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या (Ayodhya) और अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।
कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका:
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया (Deoria), गोरखपुर (Gorakhpur), संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar), बस्ती (Basti), कुशीनगर (Kushinagar), महाराजगंज (Maharajganj), सिद्धार्थ नगर (Siddharthnagar), गोंडा (Gonda) और बलरामपुर (Balrampur) में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
इसके अलावा कानपुर नगर (Kanpur Nagar), उन्नाव (Unnao), लखनऊ (Lucknow), बाराबंकी (Barabanki), रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर (Hamirpur), महोबा (Mahoba), झांसी (Jhansi) और ललितपुर (Lalitpur) सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
आम लोगों को सतर्क रहने की अपील:
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों के भीतर सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने को भी कहा गया है।
बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।
किसानों को फसल और पशुधन सुरक्षित रखने की सलाह:
बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों और कृषि उपज की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आम लोगों और किसानों से मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
#Tag: #UPWeather #CycloneArnab #RainAlert #WeatherUpdate
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।