Nepal विमान हादसा: Ghazipur पहुंचा मृतकों का शव! भावुक हुए बलिया सांसद!
गाजीपुर: नेपाल के दर्दनाक विमान हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया था. इस हादसे में चार भारतीय लोगों की भी मौत हो गई थी. हादसे में मारे गए 4 लोगों के शव जब गाजीपुर के जहुराबाद इलाके में पहुंचे तो पूरा इलाका एक बार फिर से गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में लोग हादसे में मारे गए अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल राजभर के घरों में इकट्ठा हुए अपनी संवेदना व्यक्त की. इसके बाद सभी का शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए निकला.
परिवार के लोगों के साथ इलाके के लोगों ने भी अंतिम यात्रा में शव को कंधा दिया. वहीं सरकार की तरफ से राज्यमंत्री और जिला अधिकारी उपस्थित थे. मृतकों को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 5 लाख का मुवाजा और अन्य संबंधित सरकारी योजनाओ का भी परिजनों को दिया जायेगा. नेपाल में हुए विमान हादसे में गाजीपुर के चार लोगों की मौत हुई थी, सभी आपस मे गहरे दोस्त थे. जो 12 जनवरी को नेपाल घूमने निकले थे और 15 जनवरी वो सभी विमान हादसे का शिकार हो गए.