इंदौर में पत्थरबाजी करने वाले 19 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव

ब्यूरो रिपोर्ट/इंदौर | कोरोना संक्रमण कि लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मी अपने ड्यूटी पर डेट हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी निम्न स्तर की सोच के चलते स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया था. ऐसा ही मामला इंदौर में हुआ था और हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब उन्ही गिरफ्तार कैदियों में से 19 कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि “19 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। ये उन्हीं लोगों में से हैं जिन्होंने पहले पत्थरबाजी की थी और गिरफ्तार हुए थे। उनके संपर्क में आने से कुछ और लोग भी पॉजिटिव हुए हैं.कल रात को अहमदाबाद और पुडुचेरी से 820 रिपोर्टें आई थीं जिनमें से 165 पॉजिटिव 655 नेगेटिव थे। ये वही केस हैं जो अधिकांश येलो अस्पताल या क्वारंटीन हाउस में भर्ती हैं। आधी और रिपोर्ट्स आना बाकि हैं.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading