दुर्गा पूजा के अवसर पर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। फॉस्टरिंग अवेयरनेस एंड एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पावन पर्व दुर्गा पूजा के अवसर पे ग्राम पंचायत चौकिया में गर्भवती महिलाये व किशोरी लड़कियों स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एनम, आशा, आंगनबाड़ी के साथ ग्राम पंचायत की किशोरिया और गर्भवती महिलाये उपस्थित थी। जिसमे आशा और एनम द्वारा किशोरी लड़कियों के मासिक धर्म के दौरान होने वाली दिक्कतों जानकारी दी गई तथा गर्भवती महिलाओं के रख रखाव एवं टीकाकरण पे विशेष जानकारी दी गई। प्रोग्राम में उपस्थित आशा सुनीता देवी, सिरगिस बानो , आंगनबाड़ी मंजू देवी, तारा यादव। संस्था की तरफ से राकेश आर्य, महजबी फातिमा, शफ़क़ अनवर, आकिब खान, उपस्थित थे।
साथ ही इंडिया एक्सप्रेस लाइव के ब्यूरो चीफ साहिर आबिदी जी भी मौजूद थे। राकेश आर्य जी ने विशेष प्रेग्नेंसी के दौरान खाने वाले संतुलित आहार और टीका कारण और नियमित जांच के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading