नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़- शक्ति की देवी मां दुर्गा के नवरात्रि पर्व पर बाबा विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा नवरात्रि उत्सव डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा के संयोजकत्व में किया गया। बड़ा गणेश मंदिर में नवरात्रि उत्सव डांडिया नृत्य प्रतियोगिता व 51 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम आराधना मिश्रा (पत्नी सीएमओ सदर), राजेश मिश्रा महंत द्वारा 51 कन्याओं के विधि विधान के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि आज के परिवेश में हर दिन को नवरात्रि के तौर पर मनाना होगा तभी हमारे बीच की बच्चियां जो साक्षात दुर्गा के रूप है उन्हें सुरक्षा और सम्मान तभी हो सकेगा।इसके बाद डांडिया नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें आजमगढ़ के प्रतिष्ठित विद्यालय व संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता देर रात्रि तक चलती रही डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम हुनर संस्थान आजमगढ़ व द्वितीय राहुल सांकृत्यायन स्कूल व तृतीय जीडी ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित लता सिंह, अनामिका सिंह पालीवाल, सुधा तिवारी, अंशु अस्थाना,अनीता गुप्ता, पूनम सिंह, बबीता जैसेसरिया, लीना मिश्रा, अलका सिंह, शरद गुप्ता प्रियम मिश्रा, ममता मौर्य, दिव्यांशु पांडे, सूर्या मिश्रा आदि लोगों ने अपना सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। देवी गीतों पर जिस तरह से डांडिया नृत्यों की प्रस्तुति हुई उससे पूरा क्षेत्र देवी मां के रंगों में रंग गया। इसके बाद 51 कन्याओं को विधिविधान से पूजन अर्चन कर समाज को कन्याओं के लिए एक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनपद की शान तनु श्रीवास्तव का सारस्वत सम्मान किया गया। गायिका तनु ने देवी भजन गाकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। अंत में एक बार फिर संस्था की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। महंत राजेश मिश्र ने ऐसे आयोजनों को हिन्दु समाज के लिए बेहतर आगाज बताया और इसी रास्ते पर चलकर कन्याओं को समाज के लिए हितकारी बताया। इस अवसर पर भारी संख्या मे कन्या व महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading