युवक की नहर में मिला शव, शक हत्या कर ..

ग़ाज़ीपुर जनपद के ज़मानियां कोतवाली क्षेत्र के फूली गांव स्थित नहर से कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गयी।
ख़बर मिली है कि रवि जयसवाल पुत्र मुन्ना जयसवाल उम्र 22 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर से बाइक से निकला था जिसके बाद वह वापस घर नही लौटा। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। ऐसी बीच शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को लावारिस बाइक मिलने की सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले कर कोतवाली ले आयी। वही शाम को राहगीरो को नहर में बहता हुआ शव दिखाई दिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। आस पास के लोगो ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और कोतवाली ले आयी। वही युवक की शिनाख्त स्टेशन बाजार वार्ड न०23 निवासी रवि जायसवाल के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना देने के बाद पीएम के लिए शव को गाजीपुर भेज दिया गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कोतवाली क्षेत्र के जमानिया स्टेशन बाजार का रहने वाला है। जो सेल्समैन का काम करता था परिजनों की की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading