नगर पालिका के चैयरमैन सहित पांच लोगों पर एफ.आई.आर.दर्ज

मनोनीत सभासद ने नगर अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप ग़ाज़ीपुर जमानिया, नगर पालिका परिषद के बोर्ड के बैठक के दौरान जमकर हुई मारपीट, बैठक के दौरान मनोनीत सभासद और सभासद प्रतिनिधी के मध्य हुई झड़प को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ की नारे बाज़ी
जमानिया /गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद जमानिया सभागार में 22 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार की शाम सभासदों की बैठक आहूत की गयी थी।
जिस दौरान भरतीय जनता पार्टी की तरफ से मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता संग 25 सभासदों संग आगामी त्योहार और नगर के विकास के मुद्दे को लेकर बैठक की जा रही थी जिसमे प्रत्येक वार्डो के सभासद आये हुवे थे सभागार में सभा शुरू हुवे कुछ ही क्षण ही हुवे थे कि अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षो मे बात विवाद होने लगी और बात इतनी आगे बढ़ गयी की दोनों पक्ष आपस मे जा भिड़े।
नगर पालिका परिषद सभागार में बैठक के दौरान अपने साथ हुवे मारपीट को लेकर स्थानीय कोतवाली में सभासद पति सिध्दकी और टुनटुन चौरसिया उर्फ नारायण दास चौरसिया के खिलाफ लिखित तहरीर देकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी की माँग की ।
सभासदों की मासिक बैठक में रुकावट डालने को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से की गयी थी लिखित शिकायत-
भारतीय जनता पार्टी के मनोनित सभासद जय प्रकाश गुप्ता नें नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध में जिलाधिकारी के संबोधित पत्रक को बुद्धवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी काे देते हुए जिसमेें आरोप लगाया गया हैं कि नगर पालिका में सभासदो की मासिक बैंठक में बुलाने को लेकर सभासद प्रतिनिधि नारायण दास चौरसिया एवं जाहिद सिद्दीकी द्वारा सभासद प्रेमलता द्वारा जारी लेटर पैड पर उन फर्जी हस्ताक्षर कर बैंठक में बाधा उत्पन्न कर रहें।
टुनटुन चौरसिया उर्फ नारायण दास चौरसिया एवं जाहिद सिद्दीकी के विरूध संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। तथा वर्ष 2018 सें लेकर 2020 तक नगर पालिका परिषद नगर अध्यक्ष कार्य की हो जाँच उन्होंने चेताया कि यदि फर्जी हस्ताक्षर युक्त पत्रक देने वालों के विरूध कार्रवाई एवं नगर पालिका के नियमानुसार का मासिक बैठक नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
घटना 2 सितंबर 2020 की है भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता द्वारा विपक्षी जाहिद सिद्दीकी पुत्र अतिबला टुनटुन चौरसिया उर्फ नरेंद्र चौरसिया पुत्र अशोक चौरसिया के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दे चुके थे लेकिन उठाने पुलिस द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस धरना में अनिल पाण्डेय‚ विशाल वर्मा‚ अखिल वर्मा‚ राजू यादव‚ गोपाल वर्मा‚ जितेन्द्र जायसवाल‚ सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading