ओवर लोड वाहनो के ख़िलाफ़ अभियान,16.76 लाख की वसूली

ग़ाज़ीपुर के हमीद सेतू पर ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के नेतृत्व में कोतवाल जमानिया राजीव सिंह और सुहवल थाना अध्यक्ष ने ओवर लोड गाड़ियों के खिलाफ जमकर चलाया अभियान उपजिलाधिकारी व माल एवं परिवहन अधिकारी एवं खनन अधिकारी के साथ जाँच की गयी। जिसमें थाना प्रभारी जमानिया एवं थाना प्रभारी सुहवल फ़ोर्स सहित साथ रहे।
दिनांक 19 अक्टूबर को 16 ट्रक का चालान किया गया जिसमें कुल 12.76 लाख धनराशि की वसूली की गयी।
दिनांक 22 अक्टूबर को 10 ट्रक का चालान किया गया, जिसमें 7.61 लाख की वसूली की गयी। इसके अलावा खनन विभाग द्वारा 1.5 लाख का जुर्माना लगाया गया।
ज़िला खनन अधिकारी के द्वारा कुल ४ ट्रक को सीज़ किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading