ग़ाज़ीपुर में रावण ने लगाया मास्क। देखिए रावण दहन LIVE

ग़ाज़ीपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार दुर्गा पूजा और दशहरा के मेले का आयोजन नही हो रहा है। रामलीला कमेटी हरिशंकरी ग़ाज़ीपुर द्वारा परंपरा को कायम रखने के लिए इस बार रावण दहन किया जाएगा, लेकिन ये आम जनमानस के लिए नही होगा, आम जनमानस रावण दहन कार्यक्रम को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से देख सकती है।

रामलीला कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि “इसबार केवल 12 फ़ीट का रावण बनाया गया है, चूंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना है , इसीलिए इस बार मेले का आयोजन नही होगा। रावण दहन किया जाएगा और उसका सीधा प्रसारण आम जनमानस यूट्यूब के माध्यम से देख सकतें है। इस बार रावण को मास्क पहना कर, कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दिया गया है।”

ABT न्यूज़, रावण दहन के Live प्रसारण को दिखायेगा, आप Youtube पर इसे देख सकते हैं।

देखिये गाजीपुर से रावण दहन/दशहरा का सीधा प्रसारण :

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading