Video:चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल कार बलिया से खरीदी गई, मन्नू गैंग पर CBI का शिकंजा

Ballia। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, खासकर बलिया कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले की जांच में जुटी एजेंसियों की कार्रवाई के बीच हत्या में इस्तेमाल बताई जा रही निशान माइक्रा कार का संबंध बलिया से जुड़ने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त निशान माइक्रा कार बलिया से खरीदी गई थी। बताया जा रहा है कि बलिया निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मन्नू ने यह कार 1 मई को 50 हजार रुपये में खरीदी थी। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

कार खरीद को लेकर सामने आई जानकारी:

जानकारी के मुताबिक, बांसडीह रोड क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सत्यम सिंह से यह कार खरीदी गई थी। सत्यम सिंह के पिता जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि अक्टूबर महीने में गांव के ही मिठू उर्फ दीपक ने उन्हें यह कार 35 हजार रुपये में खरीदवाई थी।

उन्होंने बताया कि बाद में उसी कार को मिठू उर्फ दीपक ने ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू को 50 हजार रुपये में बिकवा दिया। जितेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने कई बार वाहन का नामांतरण कराने की बात कही, लेकिन गाड़ी ठीक कराने के बाद नाम ट्रांसफर कराने की बात कहकर मामला टाल दिया गया।

जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कार खरीदने वाला व्यक्ति आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच के सिलसिले में CBI की टीम उनके घर पहुंचकर पूछताछ भी कर चुकी है।

सीबीआई और एसटीएफ की छापेमारी:

मामले की जांच में जुटी STF और सीबीआई की टीम ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के Sheetal Davani Village में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू की तलाश में की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू को इस गैंग का सरगना बताया जा रहा है। उस पर हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान वह फरार मिला।

गैंग के अन्य सदस्यों पर भी नजर:

मामले में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार राजकुमार उर्फ राज सिंह का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह भी इसी गैंग का सदस्य है। दोनों की साथ की तस्वीरें भी चर्चा में हैं।

इसके अलावा गोलू उर्फ टाइगर नाम के एक अन्य व्यक्ति का नाम भी जांच में सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके ठिकानों पर भी सीबीआई और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की है। फिलहाल वह भी फरार बताया जा रहा है।

जांच एजेंसियां जुटीं कार्रवाई में:

सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद वाहन में दिखाई देने वाले तीन लोगों का संबंध भी बलिया से जोड़ा जा रहा है। मामले को लेकर जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

घटना के बाद बलिया समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और जांच एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने तक आधिकारिक रूप से सभी तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

#Ballia #CBI #STF #MurderCase #UttarPradesh #Muzaffarnagar

Disclaimer:

यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

रिपोर्टर: अमित कुमार

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading