रोशनदान की ग्रिल तोड़ कर कैदी हुआ फरार पुलिस महकमे में मचा हडकंप

संवाददाता: सुनील सिंह

बलिया। जेल से कैदी फरार पुलिस महकमे में मची हड़कंप। कैदी बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचू राम पुत्र ढोंढ़ा राम है। 5 जून 2018 से जिला कारागार में था। उसके ऊपर चोरी हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज है । कैदी तन्हाई में था। रोशनदान की ग्रिल काटकर फरार होने का मामला प्रकाश में आ रहा है । बताया जा रहा है कि कैदी सोमवार को पेशी पर गया था।बलिया एस पी विपिन ताडा का कहना है कि उक्त कैदी लूट हत्या के मुकदमे में संलिप्त था । फरार कैदी का नाम बेचू राम है। वह 2 साल से जेल में निरूद्ध था ।उसके विरुद्ध कोतवाली बलिया में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी गिरफ्तारी हेतु पांच टीमें गठित की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात कैदियों की गिनती पूरी थी। मंगलवार को गिनती हुई तो उक्त कैदी गायब था। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई । पूरे जनपद में चेकिंग व दबिश की कार्रवाई जारी है । मंगलवार की शाम तक कैदी को गिरफ्तार किए जाने की कोई सूचना नहीं है।घटना की सूचना पाकर सीनियर जेल सुपरीटेंडेंड इंचार्ज डीआईजी गोरखपुर डॉ धनीराम भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जूट गये।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading