झोपड़ी में आग लगने से हुआ बड़ा नुकसान

संवाददाता: सुनील सिंह

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर में लल्लू नट पुत्र सदलू नट की झोपड़ी में मंगलवार के दिन अज्ञात कारणों से आग लग गई । लल्लू नट का पूरा परिवार इसी झोपड़पट्टी में निवास करता था। आग लगने के बाद यह परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। आग कैसे लगी ? यह किसी को पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो झोपड़ी में ऊपर से आग लगी थी। धीरे-धीरे आग विकराल रूप धारण कर ली। किसी तरह से लोगों ने आग पर काबू पाया । पीड़ित का कहना है कि समूह का पैसा निकाल कर लगभग पचास हजार रूपए के मनिहारी का सामान खरीद कर इस झोपड़पट्टी में रखे थे । लगभग बीस हजार रुपए नगद भी था जो जलकर खाक हो गया। इसके अतिरिक्त कपड़ा तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना मंगलवार के दिन करीब 8:00 बजे दिन की है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading