पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बेरोजगारी को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर दौरा कर रहे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर नेआजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक हिस्सा लिया, उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेकर अपने संगठन के कार्यकर्ताओं व बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर संगठित होने व मजबूती के लिये निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए अपने संबोधन में प्रदेश के योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में पत्रकार मारा जाए, सुरक्षाकर्मी मारे जाएं, सरकार में एसपी गुंडा एक्ट मांग रहा हो , ना देने पर गोली मार दी जा रही हो, हाथरस की घटना को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, कानून नाम का कोई डर नहीं ,मुख्यमंत्री काठ की पुतली है, उन्हें ब्यूरोक्रेट नचा रहे हैं, यहां अपहरण कुटीर उद्योग बन चुका है ,ला एंड आर्डर योगी की जुबान व ब्यूरोक्रेट के हाथ में है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading