धान क्रय केंद्र चालू करने के लिए डीएम ने दिया दिशा निर्देश

संवाददाता सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मेे सोमवार को धान क्रय के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई।बैठक मे 15 अक्टूबर से धान क्रय केन्द्र चालू किये जाने के सम्बन्ध मे सभी क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धको को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अक्टूबर से पूर्व ही क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाय। जिससे किसानो को केन्द्रो पर धान लाने के पश्चात कोई परेशानी न होने पाये। धान क्रय मे किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे समस्त उपजिलाधिकारी,जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading