रास्ते के विवाद को लेकर तोड़ी गई मंदिर की बाउंड्री ग्रामीणों में भारी आक्रोश

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जोगीपुर ,परानपुर में सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर की बाउंड्री का निर्माड चल रहा था ।विपक्षी रामआसरे यादव द्वारा बार-बार बाउन्ड्री तोड़ी जा रही थी ,जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त था, जिसे लेकर फिर आज ग्रामीणों और विपक्षी में विवाद होने लगा। मौके पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला तथा नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराने का प्रयास किए ।किसी तरह मामले का निस्तारण कर दिया गया जिसमें दोनों पक्ष ने अपनी सहमति जाहिर की ।जिससे इस विवाद को सूझबूझ से हल कर लिया गया।गांव वासियों द्वारा मंदिर की जिस दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है वह निर्माण कार्य जारी रहेगा इसमें कोई व्यवधान नहीं है,विपक्षी की जो रास्ते की समस्या थी उसको भी दूसरी तरफ से रास्ता निकालकर पंचायत भवन के बगल से रास्ता दे दिया गया है ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading