पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए हथियार एवं कारतुस सप्लाई करने वालें गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। मुख्तार अंसारी व मुख्तार अंसारी के गैंग की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही वही आजमगढ़ में भी मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है को बता दे की थाना तरवा को बड़ी सफलता मिली है मुख्तार अंसारी का मुन्ना बजरंगी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ 5 बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई जिसमें चार अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है

मुखबिर खास ग्राम महुवारी में स्थित सिन्टू सिंह के ट्यूबवेल पर अवैध असलहों की खरीदारी की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी तो वहाँ पर ट्यूबवेल पर उपस्थित बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलसि पार्टी द्वारा 05 अभियुक्त गणों को घेरकर पकड़ लिया गया तथा 04 अभियुक्त गण पुलिस बल पर फायरिंग करते हुए स्कार्पियों से शम्भूगंज बाजार की ओर भाग गये। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो से पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो उनके नाम

  1. अरूण सिंह 2. हरिओम सिंह 3. अंजनी सिंह 4. आनन्द सिंह 5. नवीन सिंह गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि हमलोग एक गैंग बनाकर आजमगढ़ व आस पास के जिले मे अवैध असलहे व कारतूसो की सप्लाई का कार्य किया करते है। इन्होने यह भी बताया कि क्षेत्र के दुर्दांत अपराधियों से संपर्क कर अवैध असलहा व कारतुस दिये जाते है। इन्होने यह भी बताया कि जो चार लोग पुलिस बल पर फायरिगं करते हुए स्कार्पियों से भाग गये उनके नाम 1 मनीष राय जनपद जौनपुर 3- अनूप सिंह 4- विवेक सिंह।खरीदकर उन्हे आजमगढ़ व आस पास के जनपदो मे बेचकर धन लाया जाता है । उक्त घटना मे बरामद कारतूस मुन्ना बजरंगी गैंग के सदस्यो द्वारा इन्हे दिया गया था।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading