निर्माण रोकवाने पर छात्र नेता पर प्राणघातक हमला

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा



आजमगढ़। मेहनगर थाना के मुस्तफाबाद गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी पूर्व छात्र नेता और समाजिक कार्यकर्ता राजनरायन यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंच एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित ने एसपी से परिवार सहित स्वयं के जान-माल के सुरक्षा किए जाने सहित शौचालय का निर्माण तत्काल रूकवाने की मांग की है।
 एसपी को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित व्यक्ति पूर्व छात्र नेता और समाजसेवी राजनरायन यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण उस स्थान पर हो रहा है, जहां पवित्र स्थान पर ग्रामीण हर वर्ष होलिका दहन करते हैं व बगल में सार्वजनिक पोखरा भी है। इस संबंध में मेरे द्वारा एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने मुआयना करने के लिए लेखपाल को भेजा था। उस दौरान लेखपाल ने भी मुझे मौके पर बुलाया। लेखपाल और मैं बातचीत कर ही रहे थे कि उसी दौरान प्रधान मुस्तफाबाद अंबिका यादव मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे, इस पर मैंने एतराज जताया तो प्रधान ने बांस से मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान के हमले से मेरे बाएं और दाएं अंगूठा फैक्चर हो गया। साथ ही मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा मेहनगर थाने में प्रार्थना-पत्र दिया गया लेकिन ना ही मेरा मेडिकल हुआ न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ितक का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व भी ग्राम प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी थी। पीड़ित ने एसपी से परिवार सहित स्वयं के जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही सार्वजनिक शौचालय निर्माण को तत्काल रोकने की मांग किया है। 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading