शोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुये सैकड़ों लोगों को बाटी गयी चेचक की निःशुल्क दवा

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। आज भारत रक्षा दल के जिला क्वाडनेटर डॉ राजीव पांडेय के नेतृत्व में संगठन द्वारा चेचक की रोक थाम के लिये पांडेय बाजार में निःशुल्क कैम्प लगाया गया जिसमें 71 परिवार के लगभग 300 लोगों के लिये चेचक की दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।
डॉ राजीव पांडेय ने बताया कि दवा, शीशी की सारी व्यवस्था हमारा संगठन उपलब्ध कराता है और मेरी देख रेख में संगठन के साथी इसका वितरण करते हैं और जो दवा लेने नहीं आ पाते हैं भारद के कार्यकर्ता उनके घर जा कर पहुंचाते हैं।

नगर कमेटी के सचिव गणेश सोनकर ने बताया कि मई, जून में गर्मी का तापमान बढ़ने से चेचक का प्रकोप बढ़ जाता है जिसकी रोकथाम के लिये पिछले कई वर्षों से पांडेय बाजार में कैम्प का आयोजन किया जाता है और निःशुल्क दवा का वितरण किया जाता है।

भारद के नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण ने बताया कि हमारा यह कैम्प अभी पूरे नगर क्षेत्र में लगाया जायेगा अगर किसी भी भाई बन्धु को अपने मोहल्ले में कैम्प लगवाना हो तो भारत रक्षा दल के सम्पर्क कर सकता है।

इस कैम्प में भारत रक्षा दल के साथी मोहम्मद अफ़ज़ल,द्वारिका धीश,ओमप्रकाश, मोनू सोनकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading