तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सेमरौता में धान क्रय केंद्र संचालित।

संवाददाता: वीरेंद्रे सिंह

अमेठी। 31 दिसंबर 2020, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सेमरौता में धान क्रय केंद्र स्थापित कर संचालित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मा. सांसद महोदया के जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम सेमरौता के किसानों द्वारा धान क्रय केंद्र खोलने की मांग उठाई गई थी, जिसको लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम सेमरौता में विपणन शाखा द्वारा धान क्रय केंद्र स्थापित कर किसानों से धान खरीद शुरू कर दी गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी भीमा चंद्र गौतम ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी के रूप में श्यामू, विपणन निरीक्षक को नामित किया गया है, इसके साथ ही श्री आशीष यादव विपणन सहायक को अभिलेखों के रखरखाव करने हेतु नामित किया गया है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading