आज दिनांक 01/01/2021 को पतालगंगा इमरान कम्प्लेक्स नई सब्जी मंडी (अलाउद्दीन नगर) में टॉप कोचिंग क्लासेस का उद्धघाटन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भांवरकोल स्कूल के अध्यापक जनाब मु.सलाहुद्दीन शाह साहब थे, उन्होंने तालीम की अहमियत के बारे बताया।
उन्होंने टॉप कोचिंग सेंटर के संचालक महोदय आफताब आलम का शुक्रिया अदा किया की अपने पूरे भांवरकोल ब्लॉक में सी.बी.एस.सी बोर्ड की कोई कोचिंग नही थी और इन्होंने एक बड़ा काम किया इस मौके पर कोचिंग के संचालक आफताब आलम ने बच्चो को पूरी उम्मीद के साथ कहा की मैं अपना काम को पूरी ईमानदारी के साथ करूँगा।
इन्होंने कहा की मेरे कोचिंग में फिजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ्स बायोलॉजी और अंग्रेजी के कक्षा 7 से 12 तक के कुसल अध्यापक मौजूद है।
वही मछटी पुलिस चौकी की प्रभारी ओमकार तिवारी जी ने बच्चो को अनुशासन के बारे में बताया और अच्छे से शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी, उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझे तुरंत संपर्क करे मैं आप लोगो की सेवा में हमेशा तात्पर्य रहूंगा।
इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम महेशपुर के प्रधान जनाब मु.जुनेद खान साहब मौजूद थे।
वही बंगाल के अध्यापक सोमय दास और नन्दजी राय ने बच्चो की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर छात्रों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और अपनी बातो को रखे।
इस मौके पर बच्चो के माता पिता आस पास के लोग भी मौजूद थे और वो इस कोचिंग के खुलने से उत्साहित भी थे।
टॉपर कोंचिंग क्लासेस का उदघाटन।

