किसान यूनियन पदाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई,रायबरेली किसान यूनियन पदाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी तिलोई के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार को सौपा गया। इसमें किसानों ने पारित कानून का विरोध जताते हुये जमकर नारे बाजी किया और तत्काल इस काले कानून को किसानों के ऊपर से हटाया जाय। जितेंद्र बहादुर सिह टिकैत गुप के तिलोई तहसील अध्यक्ष ने कहा किसानों की स्थित काफी दयनीय है रातो दिन नीलगायो व छुट्टा जानवरों से फसल रखाते रखाते काफी परेशान है समय से खेतों को पानी,खाद,बीज आदि नहीं मिल पा रहा है इतना ही नही अपनी पैदा उपज को दस रुपया किलो बेचने को मजबूर है।संचालित धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है किसानों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है नहरों में पानी नही आ रहा है किसानों की हालातों कोई पूछने वाला नहीं हैं सरकार द्वारा जो बिल पारित कर किसानों पर जबरदस्ती ठोका जा रहा जिसका हम किसान व यूनियन इसका विरोध करते है। इस मौके पर रामसरन,श्रवण पाल,जगन्नाथ,शमीमा बानो सहित कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading