शादियाबाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल वाहन चोर को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी हंसराजपुर मय हमराहियान के द्वारा दिनांक 23.12.2020 के मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 225/2020 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित मो0सा0 UP61 AJ 8077 की सफल बरामदगी करते हुये अभियुक्त आशीष राजभर पुत्र छोटे लाल राजभर नि0 हंसराजपुर बभनौली को बल्लीपुर नहर पुलिया थाना शादियाबाद से समय करीब 07.05 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया । ध्यातव्य है कि अभियोग उपरोक्त 02/11/20 को वादी प्रमोद राजभर नि0 करमदेपुर थाना सादात के अपने घर जाते समय जगमल जोत मे रुककर शौच के लिए अपनी मो0 सा0 अनलाक दसा मे रोड पर खडी कर दियाथा। उसी समय अभियुक्त आशीष राजभर अपने साथी मोनू यादव के साथ रास्ते से गुजरते समय चुराकर चले गये थे । वादी द्वारा उक्त मो0सा0 की चोरी के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था । आज उ0नि0 प्रशान्त चौधरी व उ0नि0 बृजमोहन मय हमराहीयान के वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त आशीष राजभर उपरोक्त को मोटरसाइकिल के साथ हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त आशीष थाना दुल्लहपुर से वांछित है और इसके विरुद्ध थाना दुल्लहपुर व थाना शादियाबाद मे अनेक मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-
आशीष राजभर पुत्र छोटे लाल राजभर नि0 हंसराजपुर बभनौली थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 114/19 धारा 379,411,413,414,120 B भा0द0वि0 थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर
2-मु0अ0सं0 115/19 धारा- 41,411,413,414,419,420,467,448 भा0द0वि0 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
3-मु0अ0सं0 126/19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना बिरनो जनपद गाजीपुर
4-मु0अ0सं0 225/2020 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 प्रशान्त कुमार चौधरी चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर
2- उ0नि0 बृजमोहन थाना शादियाबाद गाजीपुर
3-का0 विकाश वर्मा चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर
4-का0 विकाश मौर्या थाना शादियाबाद गाजीपुर।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading