मोहल्ला पाठशाला अभियान के तहत बच्चों को शिक्षा देते अध्यापक गण।

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई,रायबरेली कोविड 19 के चलते कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला में मोहल्ला पाठशाला के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी विनोद मिश्रा व खंड शिक्षा अधिकारी तिलोई अजीत प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रधानाध्यापक अपने समस्त शिक्षकों के साथ शिक्षण कार्य में लगें है।
परिषदीय विद्यालयों में भौतिक रूप से कक्षाएं तो चल रही है किन्तु संसाधनों के अभाव एवम नेटवर्क की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में मोहल्ला पाठशाला का शुभारम्भ कर दिया है।बुधवार को प्रधानाध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह अपने साथी अध्यापक रजिया बानो,शशि कुमारी सिंह,सुचित्रा सती के साथ गावों में जाकर अध्यापन कार्य रही है।उनकी इस पहल से अभिवावकों व क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading