क्या ! अफजाल अंसारी के कार्यों पर पीएम मोदी की मुहर ?


गाजीपुर के रेल रोड ब्रिज का उद्घाटन हुआ और अब राजनीती गर्म हो चुकी है मनोज सिन्हा के समर्थकों द्वारा कहा जा रहा है इस पुल को मनोज सिन्हा ने बनवा दिया, वहीँ जब सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मैंने अपने प्रयासों से करीब 268 किलोमीटर की गाँव की 38 सडकें बनवाई हैं और करीब 193 किलोमीटर की 24 सडकें प्रस्तावित है तो उस पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

https://youtu.be/xd3MIHC0L7o?si=8UoHsXVL6VJYAlo1

अब अफजाल अंसारी कह रहे हैं कि एक जनप्रतिनिधि का काम होता है विकास कार्यों का प्रस्ताव देना. जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर जनप्रतिनिधि अपने विवेक से प्रस्ताव तैयार करता है फिर उसे सम्बंधित योजना के तहत पेश किया जाता है. बजट पास करवाया जाता है, तब काम होता है.

अब अफजाल अंसारी एक सांसद के तौर पर मनोज सिन्हा और अपने कार्यों की तुलना कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 36 सडकें बनवा दी, दो बनने वाली हैं, इन 38 सड़कों की लम्बाई करीब 268 किलोमीटर है और करीब 193 किलोमीटर की 24 सडकें प्रस्तावित हैं. अब जिस योजना के तहत अफजाल अंसारी ने सड़कों को धरातल पर उतारने का दावा किया है उस योजना का नाम है प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना. आइये समझते हैं कि ये योजना क्या है और इसमें एक सांसद की भूमिका क्या है?

क्या है प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना?

अब सवाल है कि इस योजना में एक सांसद की भूमिका क्या है? प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सरकारी वेबसाइट बहुत जानकारियां उपलब्ध हैं, उन्ही जानकारियों के आधार पर हम आपको सरल भाषा में और कम शब्दों में इसे समझा देते हैं. दरअसल भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ वर्ष 2000 में किया गया था। इस योजना के माध्यम से सभी छोटे एवं बड़े गांवों की सड़कों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ा जाता है. सड़कों का निर्माण दिशानिर्देशों में निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार होता है जिसमें वर्णित है कि प्रस्तावों को संसद सदस्यों से विधिवत परामर्श और राज्य स्तरीय स्थायी समिति से अनुमोदन के पश्चात व्यापक नई संयोजकता प्राथमिकता सूची या व्यापक अपग्रेडेशन प्राथमिकता सूची से चयन करके तैयार किया जाता है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों का निर्माण आईआरसी द्वारा प्रकाशित ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण सड़कों हेतु विनिर्देशों के अनुसार किया जाता है। यदि आपको और विस्तृत जानकारी चाहिए तो आप सरकारी वेबसाइट pmgsy.nic.in पर जाकर पढ़ सकते हैं.

पीएम मोदी ने गाजीपुर को 12 सड़कों का दिया उपहार?

पीएम मोदी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3700 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया. इसमें करीब 90.64 किलोमीटर की 12 सडकें गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र की है. यानि आप ये कह सकते हैं कि जनहित में सांसद अफजाल अंसारी द्वारा प्रस्तावित सड़कों पर पीएम मोदी मुहर लग गयी.



आइये एक नज़र उन सड़कों पर डालते हैं जिसके बारे में अफजाल अंसारी ने कहा की वो तैयार हो चुकी हैं.



अब ये जानकारियां हमने आसन भाषा में आपके सामने रखी. जो दावे थे या जो जानकारी सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध थी उसको आधार बनाया. बाकि राजनितिक बयान तो आते रहेंगें. जय हिन्द

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading