मनोज सिन्हा के प्रयास को हरी झंडी – झूम उठे समर्थक! Gazipur Rail Road Bridge का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार उत्तर प्रदेश को सौगात दिया है. जी हाँ पीएम मोदी ने 42 हज़ार करोड़ की कई परियोजनाओं का पिटारा खोला है. इसमें पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आज़मगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखा जिसकी लागत करीब 9800 करोड़ रुपये से अधिक की है.

प्रधानमंत्री ने लखनऊ और रांची में लाइट हाउस परियोजना (एलएचपी) का उद्घाटन किया, जिसके तहत आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ 2000 से अधिक किफायती फ्लैट बनाए गए हैं। इन एलएचपी में नियोजित नवीन निर्माण तकनीक परिवारों को एक सतत और भावी जीवन का अनुभव प्रदान करेगी।

https://youtu.be/IhzV3UHwbIQ?si=ovA6pgl4qIibX2SV

हो गया गाजीपुर रेल – रोड ब्रिज का उद्घाटन!

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 8200 करोड़ रुपये की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे उत्तर प्रदेश में रेल आधारभूत संरचना मजबूत होगी और इसी के साथ गाजीपुर के उस पुल का उद्घाटन भी हो गया जिसकी प्रतीक्षा केवल गाजीपुर ही नहीं आस पास के कई जनपद कर रहे थे. जिसे स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह गहमरी का सपना कहा जाता है, जिनके प्रयास से जवाहर लाल नेहरु के समय पटेल आयोग का गठन हुआ था और इस पुल का खाका तैयार हुआ. जब मनोज सिन्हा केन्द्रीय मंत्री बने तो उन्होंने इसका प्रस्ताव रखा और ये पुल बन गया. अब प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर रेल पुल सहित ग़ाज़ीपुर शहर और ग़ाज़ीपुर घाट से तारीघाट तक एक नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। वहीँ उन्होंने गाजीपुर सिटी-तारीघाट-दिलदारनगर जंक्शन के बीच एमईएमयू ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।


Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading