सामाजिक संगठन प्रयास ने पांचवा प्याऊ जनता के लिये स्थापित किया

आजमगढ़। सामाजिक संगठन प्रयास द्वारा बुधवार को रोडवेज स्थित दीप कान्टिनेंटल के सामने राहगीरों के लिए पांचवा प्याऊ स्थापित किया गया। श्री कृष्ण दास अग्रवाल की स्मृति में लगाये गये इस प्याऊ का उद्घाटन महेश चन्द्र अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्द्र अग्रवाल व दिनेश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
महेश चन्द्र अग्रवाल ने कहाकि सामाजिक संगठन प्रयास निःस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर रहा है। प्रयास अनाज बैंक, नेकी का बाक्स के माध्यम से समाज के उन दबे, कुचले व निर्धन परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जिनको इसकी जरूरत है। आजमगढ़़ के अलावा अब अन्य जनपदों में भी संस्था द्वारा समाज के निर्धन परिवारों के लिए अनेक कार्य किये जा रहे है। संस्था के इन कार्यों से प्रेरित होकर अपने पिता श्रीकृष्ण दास अग्रवाल की स्मृति में यहां पर प्याऊ की स्थापना की गयी है।
संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा शहर में यह 5वां प्याऊ स्थापित किया गया है। इसके अलावा घोरठ, हरबंशपुर, विश्वकर्मा मंदिर तिराहा व कलेक्ट्रेट के पास भी लोगों को प्याऊ लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज के संभ्रान्त लोगों व जनसहयोग के माध्यम से आगे भी संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद किया जायेगा।
इस अवसर पर इं सुनील यादव, रामकेश यादव, रितेश यादव, रामसूरत चौहान, सूर्य बली प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, राणा बलबीर सिंह, एसके सत्येन सहित अग्रवाल परिवार से लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading