समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते समाजसेवी।
गाजीपुर: दिलदारनगर l एकाएक बढ़ती हुई ठंड से-सरैला गांव में ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी ऐनुल नबी खान- ने कंबल वितरण किया। बुधवार को ठंड से बचाव के लिए असहायों मजबूर गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । तबसे मैं जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले कई साल से करते आ रहा हूं ।
कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम | कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। देखते हुए इस तरह आयोजन शुरू किया। जो लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है। मौके पर अंगद मौर्या,कमला मौर्या, श्री भगवान मौर्य, मुरली मौर्या, डॉ अशोक श्रीवास्तव, मोहम्मद मेराज खान, सलाहुद्दीन खान, हाजी आफताब खान, सलाम खान, हाजी मेराज खान, गुलाम अशरफ, हाजी हारून खान, अनीश, गुलाबचंद राम, टेगरी राम, जवाहिर राम, लक्ष्मण राम, अनिल राम, नरसिंह राम, जुल्फिकार खान, जमील नई, मुन्ना नई, फिरोज नई, इमरान इस्तकार नाई, विजय, रेगा बनवासी, बदन बनवासी, गुड्डू बनवासी आदि लोग मौजूद रहे l

