दिल्ली सरकार ने जरी किया आंकड़ा, ट्रेन के भी किये इंतज़ाम

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविषा का सामना न करना पड़े.

ऐसे में ताजा खबर दिल्ली से है जहाँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि “हम ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं, एक ट्रेन मध्यप्रदेश, एक बिहार जा चुकी है। हम और ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं, केंद्र सरकार और दूसरे राज्यों से बात कर रहे हैं। घर से पैदल मत निकलिए, ये आपके लिए सुरक्षित नहीं है। हम आपकी ज़िम्मेदारी ले रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि “कल हमने आदेश जारी कर कई सारे निजी अस्पतालों से एंबुलेंस मांगी हैं। एंबुलेंस निजी अस्पतालों में तो काम करेंगी हीं, लेकिन अगर उनको कोई फोन जाता है तो उनको सरकारी ड्यूटी भी करनी होगी। उम्मीद है कि इससे एंबुलेंस की दिक्कत अब खत्म होगी.”

उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली में कोरोना वायरस के 7,000 के करीब मामले हैं इनमें से 1,500 मामले अस्पतालों में हैं। 75% के करीब मामलों में या तो कोरोना के लक्षण नहीं हैं या फिर हल्के लक्षण हैं। ऐसे लोगों को हमने घर पर आइसोलेट करने का इंतजाम किया है. दिल्ली में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 82% लोग 50 साल से अधिक उम्र के थे, बुजुर्गों की मौत ज्यादा हो रही है.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading