गाजीपुर: सदर SDM की प्रेणना से UBI लगातार तैयार कर रहा है हजारों मास्क

अभिनेन्द्र/गाजीपुर | जिले के जॉइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रभाष कुमार (आईएएस) के एक बार पुनः प्रेरणा से जिले की मंडी समिति ने जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित हो रहे यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को 2000 मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी है.

इन मास्को का वितरण प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को किया जाएगा. ज्ञातय है कि बाजार में उपलब्ध मास्क को मनमानी कीमतों में बेचा जा रहा, जबकि यूनियन बैंक के द्वारा मास्क न केवल कम कीमत में बल्कि गुणवत्तापूर्ण मास्क का निर्माण कराया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को मास्क कि उपलब्धता हो सके.

इसके पहले भी संस्थान, जिला अधिकारी ओम प्रकाश आर्य (आईएएस), मुख्यविकाश अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के निर्णय के अनुपालन में और अपनी भी तरफ से करीब 25000 मास्क का निर्माण और वितरण कार्य करा चुका है. इस कार्य को देखते हुवे जिले के भारत विकास प्रमुख संजय यादव ने भी 1000 मास्क के निर्माण की जिम्मेदारी यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को दी है. यूनियन बैंक सोशल फाउंडेशन मुंबई इस कार्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देता रहता है. उक्त जानकारी वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव ने दिया.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार शुक्ला और अग्रणी जिला प्रबंधक सुजरकान्त ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है. इस पूरे कार्य का निर्देशन संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा कर रहे है और पूरे कार्य का पर्यवेक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव कर रहे है, साथ ही संस्थान की प्रशिक्षिका ज़ेबा अंजुम इस पूरे कार्य को सम्पन्न कराने में लगी है. 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading