यूनियन बैंक के हिंदी दिवस समारोह में लगा चार चांद

ग़ाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा शनिवार शाम क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं एवं स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गाजीपुर क्षेत्र के प्रमुख रंजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक रमेश, संजय कुमार, के आर मीणा, अग्रणी जिला प्रबंधक सूरज कांत, सुशांत श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिले के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी किशोर द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान सर्वप्रथम हिंदी संदर्भ साहित्य पत्रिका का विमोचन किया गया, उसके पश्चात वर्ष 2019-20 के दौरान हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें पदुमपुर रामराई, तुलापट्टी, कचहरी रोड, सादात मुख्य आदि शाखाएं शामिल रहीं। उसके पश्चात दिनांक 15 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 तक मनाए गए हिंदी माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी कुल 36 प्रतिभागियों को क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह जी ने यह बताया कि हिन्दी हमारी राजभाषा और मातृभाषा दोनों ही है। अतः राजभाषा हिन्दी का कार्यान्वयन, इसका सम्मान, विकास, प्रचार-प्रसार और इससे संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि वे अपने कार्यालय या शाखा में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। शाखाओं के कामकाज में हिन्दी भाषा के प्रयोग के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में हिन्दी हमारी जरूरत है और इसके बिना हम उत्तम ग्राहक सेवा नहीं प्रदान सकते हैं।

अंत में गाजीपुर क्षेत्र के राजभाषा प्रभारी किशोर कुमार के धन्यवाद ज्ञापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिंदी का प्रयोग हमें हिंदी दिवस तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि हमें वर्ष का प्रत्येक दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

अंत में उपस्थित सभी के द्वारा कार्यालय के अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाने के संकल्प के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading