ग़ाज़ीपुर/जमानियां: स्थानीय कोतवाली थाना पर तैनात 24 वर्षीय सिपाही विवेक कुमार पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल विवेक पटेल पुत्र लालचंद पटेल नि.बनाई का पूरा,नवाबगंज जिला प्रयागराज की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी जिसके बाद आज शुक्रवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई जिसे आनन-फानन में पुलिस कर्मी साथियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में भर्ती कराया।
वही पीएचसी प्रभारी रुद्रकांत सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल विवेक कुमार पटेल का कोरोना जांच कराया गया जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।