हत्या के आरोपी को बीजेपी विधायक ने डंके की चोट बताया अपना करीबी? #BaliaKand

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक में मतदान को लेकर एसडीएम और सीओ के सामने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। घटना पर संज्ञान लेते हुए योगी सरकार ने सभी तीनो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

लेकिन इस घटना पर एक बात फिर विधायक सुरेंद्र सिंह सामने आए हैं। बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उनका सहयोगी रहा है. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता। धीरेंद्र सिंह बीजेपी का सहयोगी रहा है. हालांकि, उन्‍होंने गोलीकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बीजपेी विधायक ने कहा, ‘आप लोग उसे (धीरेंद्र सिंह) आरोपी बता रहे हैं. उसके पिता को उन्होंने डंडे से मारा. किसी के पिता, किसी की माता, किसी की भाभी और किसी की बहू को लाठी, डंडे और रॉड से मारकर 6 महिला और 2 पुरुषों को घायल किया है. इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. यह असाधारण घटना है.’ उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिये ही लाइसेंस गन होता है, लगता है उनके पास मरने और मारने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. जो दोषी है उन पर पुलिस कार्रवाई करे। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया एक पक्ष की आवाज को बुलंद कर रहा है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया को सही तथ्य दिखाना चाहिए. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे दरवाजे पर जो भी आता है, मैं उसका स्वागत करता हूं. पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह भी मेरे पास आया होगा.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading