सपा की महत्वपूर्ण बैठक 14 अक्टूबर।
सपा की दो आवश्यक बैठक दिनांक 14 अक्टूबर दिन बुधवार को कुमार लान जमानियां कस्बा में दिन में दस बजे आहूत की गयी है। वही ब्लाक भदौरा के नगर पंचायत दिलदारनगर में रॉयल पैलेस खजूरी मोड़ के पास दोपहर 12 बजे से आहूत की गई है। जिसमे जमानियां विधानसभा के सभी पदाधिकारीगण व सभी फ्रंटल के पदाधिकारी, सभी सम्मानित बड़े व छोटे नेता कार्यकर्ताओ से मौजूद रहने की अपील की गयी है। ज्ञात हो कि उक्त बैठक में वाराणसी मंडल के समजवादी पार्टी के स्नातक एम एल सी पद के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा जी भी मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने दी है।